Kurukshetra : दोस्त के रिश्तेदारों ने युवक से ठगे 40 लाख, माइनिंग प्रोजेक्ट में पार्टनरशिप का दिया झांसा

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Apr, 2026 11:53 AM

young man was duped of rs 40 lakh by his friend relatives

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र में माइनिंग प्रोजेक्ट में पार्टनर बनाने का झांसा देकर युवक से 40 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लाडवा थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र में माइनिंग प्रोजेक्ट में पार्टनर बनाने का झांसा देकर युवक से 40 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लाडवा थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मोहित सिंह निवासी के अनुसार चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती पंचकूला के संयम मित्तल से हुई थी। संयम मित्तल उसके दोस्त सचिन नेहरा की फर्म यमुनानगर में पार्टनर था। इसी दौरान संयम मित्तल के देहरादून स्थित परिवार से भी उसकी पहचान हो गई थी। आरोप है कि संयम के रिश्तेदार विकास, प्रदीप, परिश, सनी, पुलकित और मनोज गुप्ता ने उसे बताया कि वे देहरादून में स्टोन क्रेशर का काम करते हैं और वहां माइनिंग की नई बिडिंग शुरू हुई है। उन्होंने युवक को माइनिंग साइट दिखाने और बिड की सरकारी नोटिफिकेशन दिखाकर भरोसा दिलाया कि यदि वह निवेश करेगा तो उसे अच्छा मुनाफा मिलेगा।

आरोपियों ने उसे फर्म में पार्टनर बनाने के लिए 40 लाख रुपए के शेयर डालने की सलाह दी। पहले युवक ने एक सप्ताह का समय मांगा, लेकिन आरोपियों ने बार-बार फोन कर दबाव बनाया कि बिडिंग का समय कम है और जल्द निवेश करना होगा, वरना मौका हाथ से निकल जाएगा। आरोप है कि युवक ने भरोसा करके 40 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से विकास की फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने जनवरी 2021 से काम शुरू होने और हर सप्ताह प्रॉफिट देने का वादा किया था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। जब युवक ने पैसे के बारे में पूछा तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। मार्च 2021 में जब वह देहरादून गया तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने 12 अक्टूबर 2021 को कुरुक्षेत्र के एसपी को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने 18 दिसंबर 2025 को कोर्ट में शिकायत दायर की। कोर्ट के आदेश पर अब लाडवा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!