10 साल के बच्चे के साथ युवक ने किया कुकर्म, आरोपी मौके से फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Oct, 2020 01:01 PM

young man misbehaves with 10 year old child accused absconds from the spot

पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर खेतों में ले जाकर 22 वर्षीय युवक ने कुकर्म किया। उसके  बाद युवक बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्चे ने परि जनों को आपबीती सुनाई...

जींद : पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर खेतों में ले जाकर 22 वर्षीय युवक ने कुकर्म किया। उसके  बाद युवक बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्चे ने परि जनों को आपबीती सुनाई। बुधवार को पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग एस.पी. कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डी.एस.पी. धर्मबीर खर्ब को शिकायत दी कि मंगलवार को गली में खेल रहे उनके 10 वर्षीय बच्चे को गांव का ही एक अंकुर नामक युवक बहला-फुसलाकर खेतों में ले गया, जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया।

उसके बाद युवक मौके से भाग गया। परिजन भी बच्चे को ढूंढते हुए खेतों की तरफ पहुंचे तो बच्चा रोते हुए मिला। बच्चे के कपड़े भी खून से सने पड़े थे। जब बच्चे से पूछा गया तो उसने बताया कि अंकुर ने धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया है वह उसे यहीं छोड़ कर भाग गया है। 

लुदाना  चौकी इंचार्ज ने नहीं की सुनवाई
बच्चे के परिजनों ने डी.एस.पी. धर्मबीर खर्ब समक्ष लुदाना चौकी इंचार्ज पर मामले की सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि वह इस मामले की शिकायत लेकर लुढाना चौकी पहुंचे थे लेकिन वहां जाने पर चौकी इंचार्ज ने यह  कहते हुए शिकायत लेने से मना कर दिया कि इस मामले का तो समझौता ही हो गया है और उनको वहां से भेज दिया। 

कार्रवाई करने के दिए है आदेश : डी.एस.पी. 
डी.एस.पी. धर्मबीर खर्ब ने कहा कि बुधवार को कुछ लोग उनसे  मिले थे। उनका आरोप था कि उनके बच्चे के साथ गांव के ही 22 वर्षीय एक युवक ने कुकर्म किया है। बच्चे के परिजनों को लुदाना चौकी भेज दिया है औऱ वहां के इंचार्ज को भी निर्देश दिए है कि इस मामले में वह कार्रवाई करें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!