हादसा: पानीपत में फैक्ट्री में लिफ्ट-दीवार के बीच फंसा युवक, गई जान

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Oct, 2024 11:30 AM

young man got stuck a lift and a wall in a factory panipat and lost his life

हरियाणा के पानीपत के एक गांव स्थित फैक्ट्री में रविवार दोपहर को एक हादसा हो गया। जहां फैक्ट्री की लिफ्ट और दीवार के बीच एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंस गया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत के एक गांव स्थित फैक्ट्री में रविवार दोपहर को एक हादसा हो गया। जहां फैक्ट्री की लिफ्ट और दीवार के बीच एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। अन्य श्रमिकों ने इसकी जानकारी तुरंत फैक्ट्री मालिक और मृतक युवक के परिजनों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार गांव सौधापुर की फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है। मृतक 18 वर्षीय सिजबुल था। वह मूल रूप से उत्तर दीनारपुर, वेस्ट बंगाल का रहने वाला था। हाल में वह पानीपत ही रहता था। वह उक्त फैक्ट्री में ही काम करता था। लोगों ने यह भी बताया कि फैक्ट्री में कई-कई कुंतल माल को ऊपर नीचे लाने के लिए एक ओपन लिफ्ट लगी हुई है। जिसकी ग्रिल पकड़ कर सिजबुल ऊपर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह लिफ्ट और दीवार के बीच फंस गया। उसका शरीर हवा में लटका रह गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!