नारनौल में बड़ा हादसा: क्रेशर मशीन की चपेट में आने से गई युवक की जान

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Nov, 2025 06:29 PM

young man died after being hit by a crusher machine

महेंद्रगाढ़ के नारनौल में निजामपुर क्षेत्र के गांव बायल में बड़ा हादसा हो गया यहां क्रेशर मशीन की चपेट में आने से युवक की जान चली गई।

नारनौल : महेंद्रगाढ़ के नारनौल में निजामपुर क्षेत्र के गांव बायल में बड़ा हादसा हो गया यहां क्रेशर मशीन की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। 

मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई 25 साल का था। उसका नाम विनश कुमार था। वह अशोक मिनरल पर क्रेशर मशीन पर गिट्‌टी पीसने का काम करता था। वह अपनी पत्नी के साथ यही प्लांट के अंदर बने कमरे में रहता था। रात को वह प्लांट पर ही काम करने के लिए गया था। सुबह तक जब वह नहीं आया तो उसकी पत्नी ने उसके बारे में पता किया। फिर पता चला कि क्रेशर की मशीन में आने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!