Edited By Isha, Updated: 26 Aug, 2025 03:02 PM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सैनी सरकार ने जिले को जाम फ्री करने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। जिसके चलते शहर में नए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही रिंग
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सैनी सरकार ने जिले को जाम फ्री करने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। जिसके चलते शहर में नए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही रिंग रोड बाइपास और यमुनानगर-कुरुक्षेत्र-लाडवा-पिहोवा मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। इसकी जानकारी विधानसभा सत्र में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी है।
दरअसल, थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिपली से थर्ड गेट और सेक्टर-3 बाईपास से लेकर 100 फुटा रोड ब्रह्म सरोवर तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के सेक्टर-10 में नए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। यह अगले साल तक तैयार हो जाएंगें।
वहीं विधायक अशोक अरोड़ा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सेक्टर-10 की दूरी ब्रह्म सरोवर से तीन से चार किलोमीटर है। पार्किंग स्थल सेक्टर-10 की बजाय ब्रह्म सरोवर के आसपास बनाए जाने चाहिए। इस पर पंचायत मंत्री ने कहा कि ब्रह्म सरोवर के नजदीक नई अनाज मंडी है। जहां पर दो हजार बसें और 4 से 5 हजार छोटे वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था है।
कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि गीता महोत्सव के दौरान शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए बड़े वाहनों को गांवों के रूट पर मोड़ा जाता है। इससे गांवों की सड़कों पर जाम लगता है। इस समस्या का समाधान शहर में बाईपास या फिर रिंग रोड बनाकर ही किया जा सकता है। इसके जवाब में पंचायत मंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र शहर में रिंग रोड और बाईपास परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द यमुनानगर-कुरुक्षेत्र-लाडवा-पिहोवा मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा।