Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 May, 2025 09:30 PM

यमुनानगर के थाना बुढ़िया में अपराध शाख -2 की टीम ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए गांव बुडिया के पास खेतों में अज्ञात महिला की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर के थाना बुढ़िया में अपराध शाख -2 की टीम ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए गांव बुडिया के पास खेतों में अज्ञात महिला की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
डीएसपी राजीव मिगलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल को बुडिया के पास खेतों में अज्ञात महिला का शव क्षप्त-विक्षप्त हालत में मिला था। मृतक महिला की पहचान गुलशन पत्नी शमीम वासी गांव नागल थाना नागल जिला सहारनपुर के रूप में हुई थी। इस निर्मम हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिये सख्त आदेश दिये हुए थे। जिसमें थाना बुढ़िया व अपराध शाखा-2 यमुनानगर की टीम ने कारवाई करते हुए मृतक महिला की हत्या के आरोप में उसके पति शमीम वा देवर सगीर नसीम वासी गांव नागल थाना नागल जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के कारण और हत्या में प्रयोग किये गये हथियारों बारें में सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
विदेश भागने की फिराक में था पति
पुलिस ने बताया कि आरोपी शमीम से अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद विदेश साउदी अरब भागने की फिराक में था। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर इस हत्याकांड के बारे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)