फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों की गाड़ी पलटी, 7 गंभीर रूप से घायल... टायर फटने होने से हुआ हादसा

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Mar, 2026 09:55 AM

football players car overturns in fatehabad 7 seriously injured

हरियाणा में हिसार के गांव चूली बागड़ियान के फुटबॉल खिलाड़ियों की टीम शनिवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में 19 खिलाड़ी घायल हुए हैं जिनमें से 7 की हालत गंभीर है।

चंडीगढ़ : हरियाणा में हिसार के गांव चूली बागड़ियान के फुटबॉल खिलाड़ियों की टीम शनिवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में 19 खिलाड़ी घायल हुए हैं जिनमें से 7 की हालत गंभीर है।

जानकारी अनुसार खिलाड़ी आज सिरसा के रानियां के गांव हरिपुरा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टाटा मैजिक वाहन मैं रवाना हुए थे। रास्ते में फतेहाबाद के गांव खाबड़ा के पास अचानक वाहन का टायर फटने से चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित वाहन पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया तथा फिर उसके बाद खेत में पलट गया। हादसे के समय वाहन में कुल 19 खिलाड़ी सवार थे। गाड़ी पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और भट्ट सी.एच.सी. ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 7 खिलाड़ियों बिल्लू, विजय, मुकेश, दिनेश, हिमांशु, क्षितिज और सुनील की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अग्रोहा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया। अन्य 12 खिलाड़ियों रोहताश, अमन, साबू, छोटू, आशीष, कुलदीप, अनुज, पंकज, भीम सिंह, राघव, विकास और ज्ञानेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी खिलाड़ियों की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!