Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Feb, 2026 03:56 PM

यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दुखद घटना में
यमुनानगर : यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दुखद घटना में सेशन कोर्ट के जज के रीडर ने फतेहपुर पुल से पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं मृतक ने पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल की। नहर का दृश्य दिखाया और कहा कि वह इसमें कूदने जा रहा है। पत्नी ने जब शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग तुरंत हरकत में आए। बाद में उन्होंने पुलिस और गोताखोरों को इस हादसे की सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुरेश कुमार (55) निवासी गांधी धाम कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता था और दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं। सुरेश सेशन कोर्ट में रीडर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से शव को सिविल अस्पताल भिजवाया दिया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी सुमन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। सुसाइड करने के पीछे के कारण और वास्तविक वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि सुरेश को कोर्ट की तरफ से कोई नोटिस लगा हुआ था, जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था, यही सुसाइड की वजह हो सकती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)