यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर ने दिखाई दबंगई, मेहनत से जोड़ी मजदूर की पाई-पाई को पल भर में किया बर्बाद

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Feb, 2026 11:58 AM

property dealer shows arrogance in yamunanagar

यमुनानगर के छछरौली में मांडखेड़ी रोड पर एक मकान के फाउंडेशन का काम चल रहा था लेकिन रात को एक दबंग व्यक्ति ने पूरी नींव को उखाड़ दिया जिससे पीड़ित को करीब साढे तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के छछरौली में मांडखेड़ी रोड पर एक मकान के फाउंडेशन का काम चल रहा था लेकिन रात को एक दबंग व्यक्ति ने पूरी नींव को उखाड़ दिया जिससे पीड़ित को करीब साढे तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने कमलदीप नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि रात के अंधेरे में उसने जेसीबी से मेरा भारी नुकसान किया है क्योंकि वह मेरा प्लॉट कब्जाना चाहता है। 

PunjabKesari

आरोप है कि कमलदीप नाम के प्रॉपर्टी डीलर ने जेसीबी मशीन से पीड़ित के बन रहे घर के फाउंडेशन को उखड़वा दिया। घटना देर रात की बात है, जब आस-पास सन्नाटा था और मजदूर मौके परमौजूद नहीं था। पीड़ित मिथिलेश का कहना है कि उसने खून-पसीने की कमाई से करीब साढ़े तीन लाख रुपये लगाकर घर की नींव डलवाई थी। लेकिन दबंगई दिखाते हुए आरोपी ने सब कुछ मिनटों में तबाह कर दिया। जब पड़ोसियों ने शोर मचाया तो आरोपी जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया। 

PunjabKesari

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कानून का डर खत्म हो चुका है? सीसीटीवी कैमरों में जेसीबी का आना-जाना भी कैद हुआ है, जिससे पूरे घटनाक्रम के सबूत सामने आ सकते हैं। पीड़ित ने छछरौली थाने में कमलदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि कमलदीप उसकी जमीन और प्लॉट पर जबरन कब्जा करना चाहता है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है। क्या एक गरीब मजदूर को न्याय मिलेगा या दबंगई यूं ही चलती रहेगी?

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!