Yamunanagar Accident: ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की आमने-सामने की टक्कर, 35 साल की युवक की हादसे में मौत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Oct, 2025 05:43 PM

yamunanagar accident news tractor trolley and bike collide man dies

यमुनानगर के कस्बा साढोरा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 35 साल के असगर की मौत हो गई।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के कस्बा साढोरा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 35 साल के असगर की मौत हो गई। हादसा कोटला मार्ग पर खंड शिक्षा अधिकारी दफ्तर के नज़दीक हुआ। हादसा इतना जोरदार था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद युवक ट्रैक्टर और बाइक के बीच में ही फंस गया। आसपास के लोगों ने डायल 112  को हादसे की सूचना दी। डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे उन्होंने राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर को पीछे खींचकर बॉडी को बाहर निकाला। 

डायल 112 की पुलिसकर्मी मनदीप ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कोटा मार्ग पर सड़क हादसा हुआ हम 2 से 3 मिनट के भीतरी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी लेकिन वह ट्रैक्टर और बाइक के बीच में फंस गया था जिससे उसके शव को बाहर निकालने में काफी दिक्कत आई। राहगीर ने बताया कि हादसा कुछ वक्त पहले हुआ है लेकिन युवक की पहचान नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!