दरिंदगी की हदें पार: फरीदाबाद में चलती कार में महिला से दुष्कर्म, फिर सड़क पर फेंका

Edited By Manisha rana, Updated: 31 Dec, 2025 08:01 AM

woman was crime in faridabad

लिफ्ट के बहाने एक महिला को 2 युवकों ने कार में बिठाया और चलती कार में रेप किया। आरोपी महिला को चलती कार से फेंक गए।

फरीदाबाद : लिफ्ट के बहाने एक महिला को 2 युवकों ने कार में बिठाया और चलती कार में रेप किया। आरोपी महिला को चलती कार से फेंक गए। महिला करीब अढ़ाई घंटे तक कार में आरोपियों के कैद में रही। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

जानकारी अनुसार महिला कल्याणपुरी इलाके में रहती है। उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8:30 बजे उसने फोन कर बताया था कि मां से कहासुनी हो गई है और वह दोस्त के घर जा रही है। जहां से 2-3 घंटे में वापस आ जाएगी। जब वह रात करीब 12 बजे वह घर वापस आने के लिए साधन ढूंढ रही थी, तब उसने कार से लिफ्ट ली। कार में चालक समेत 2 युवक थे। दोनों युवक उसे कल्याणपुरी चौक की बजाय गुड़गांव रोड की ओर लेकर चले गए। फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर वह उसे करीब 3 घंटे तक वैन में घुमाते रहे और उसके साथ रेप किया।

मंगलवार सुबह करीब 3 बजे आरोपियों ने एस.जी.एम. नगर के राजा चौक स्थित मुला होटल के पास उसको चलती कार से सड़क पर फेंक दिया जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण 12 टांके लगे। सुबह करीब 3:30 बजे उसने उसे 10 से 12 फोन किए। जब बैककॉल की तो पूरी घटना की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंची तो देखा कि बहन खून से लथपथ थी, कपड़े फटे हुए थे। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रैफर किया लेकिन उन्होंने फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में उसका इलाज शुरू कराया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया परिजनों की शिकायत पर कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मार्ग पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज खंगाल रही और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!