फ्लैट लेने आई थी महिला, प्रॉपर्टी डीलर ने कर डाला ये घिनौना काम

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Jan, 2026 10:26 PM

woman raped by property dealer on the name of flat sale

फ्लैट लेने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क करना महिला को भारी पड़ गया। प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को गुड़गांव के एक होटल में बुलाया और उससे जबरन संबंध बनाए। महिला ने आपबीती सदर थाना पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और शिकायत के आधार पर...

गुड़गांव,  (ब्यूरो):  फ्लैट लेने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क करना महिला को भारी पड़ गया। प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को गुड़गांव के एक होटल में बुलाया और उससे जबरन संबंध बनाए। महिला ने आपबीती सदर थाना पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की रहने वाली महिला ने बताया कि उसने फ्लैट खरीदने के लिए गुड़गांव में कर्मवीर खटाना से संपर्क हुआ था। आरोप है कि फ्लैट दिखाने के बहाने 5 जनवरी को कर्मवीर ने महिला को गुड़गांव बुलाया और उसे धोखे से सेक्टर-38 के अक्षय होटल ले गया। यहां कर्मवीर ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारने की धमकी भी दी। इस बारे में महिला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गईहै। मामले में आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

महिला से किया अभद्र व्यवहार

वहीं, सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ फेज-4 निवासी महिला ने बताया कि 7 जनवरी को उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!