घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Edited By Isha, Updated: 08 Jan, 2020 04:35 PM

woman raped after entering home accused absconding

निर्भया कांड के मामले में दोषियों को फांसी की सजा हो जाने के बाद भी रेप की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों को कानून का कोई ड़र नहीं है। महिलाओं पर यौन शोषण के मामले दिन-प्रतिदिन

सोहना (सतीश) : निर्भया कांड के मामले में दोषियों को फांसी की सजा हो जाने के बाद भी रेप की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों को कानून का कोई ड़र नहीं है। वहीं हरियाणा में महिलाओं के प्रति अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही एक मामला सोहना के गांव लोहसिंघानी में देखने को मिला जहां गांव का ही एक युवक महिला के घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया।

पीड़िता महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसके घर पर कोई नहीं था तो उस समय वो उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी युवक ने दी जान से मारने की धमकी
वहीं महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है है। पुलिस की मानें तो जल्द ही आऱोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!