गर्भपात कराने झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया प्रेमी, इलाज दौरान गर्भाशय और आंत फटी... प्रेमिक की हुई मौत

Edited By Isha, Updated: 09 Jul, 2025 10:01 AM

woman dies after abortion in kairana doctor

पानीपत के कच्चा कैंप कॉलोनी की रहने वाली 32 साल की महिला के गर्भपात के दौरान गर्भाशय फटने से मौत हो गई। यह घटना यूपी के शामली जिले कैराना में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गैर-कानूनी गर्भपात के कारण हुई

पानीपत(सचिन):  पानीपत के कच्चा कैंप कॉलोनी की रहने वाली 32 साल की महिला के गर्भपात के दौरान गर्भाशय फटने से मौत हो गई। यह घटना यूपी के शामली जिले कैराना में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गैर-कानूनी गर्भपात के कारण हुई। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

गुस्साए परिजनों ने कैराना में झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कैराना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।


मृतका के भाई ने बताया कि मेरी बहन का निकाह बिजनौर जिले में हुआ था। हमारे जीजा बाहर काम करते हैं। वह तीन महीने की गर्भवती थी। मृतका ने अपनी एक सहेली को इसकी जानकारी दी, जिसने चुपके से गर्भपात कराने का सुझाव दिया। सहेली और दो युवकों ने 3 जुलाई को मेरी बहन को कैराना में एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भपात करवाया।

गर्भपात के बाद महिला के पेट में दर्द हुआ। परिजनों ने उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अल्ट्रासाउंड जांच में पता चला कि गर्भपात के दौरान महिला का गर्भाशय और आंत फट गए थे, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव और इन्फेक्शन हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!