पति से मनमुटाव के बाद उठाया ऐसा कदम, अब जेल की हवा खा रही पत्नी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Aug, 2025 06:48 PM

woman arrested for threaten her husband on instagram

अक्सर जब पति पत्नी में मनमुटाव होता है तो दोनों एक दूसरे से बातचीत बंद कर देते हैं, लेकिन एक महिला ने मनमुटाव के बाद ऐसा कदम उठाया कि अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने महिला का मोबाइल भी कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अक्सर जब पति पत्नी में मनमुटाव होता है तो दोनों एक दूसरे से बातचीत बंद कर देते हैं, लेकिन एक महिला ने मनमुटाव के बाद ऐसा कदम उठाया कि अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने महिला का मोबाइल भी कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

दरअसल, 29 मई को एक महिला ने साइबर थाना साउथ पुलिस को बताया था कि उसके और उसके पति के पास इंस्टाग्राम आईडी पर एक महिला द्वारा धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर नवीन ने आज एक महिला को काबू किया। महिला की पहचान द कोटार्ड सोसाइटी सोहना रोड की रहने वाली प्रिया मिश्रा के रूप में हुई। 

 

महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका अपने पति से मनमुटाव हो गया था। ऐसे में उसने एक लड़की के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इस फर्जी आईडी के जरिए उसने खुद को व अपने पति को जान से मारने की धमकी दी। किसी को शक न हो इसके लिए उसने पुलिस को झूठी शिकायत दे दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के उस मोबाइल को भी कब्जे में लिया है जिसके जरिए यह आईडी तैयार की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!