क्या इनेलो में शामिल होंगे अशोक? तंवर के घर पहुंचे चौटाला ने की सियासी मुलाकात

Edited By Shivam, Updated: 26 Jun, 2020 08:06 PM

will ashok join inld chautala reached political house of tanwar

इनेलो नेता अभय चौटाला इन दिनों पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुटे हुए हैं। पार्टी में आए दिन कार्यकर्ताओं की ज्वाईनिंग भी करवा रहे हैं। इसी के तहत अभय सिंह चौटाला ने आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की।...

सिरसा (सतनाम सिंह): इनेलो नेता अभय चौटाला इन दिनों पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुटे हुए हैं। पार्टी में आए दिन कार्यकर्ताओं की ज्वाईनिंग भी करवा रहे हैं। इसी के तहत अभय सिंह चौटाला ने आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई।

हालांकि दोनों ही नेताओं ने यह पूरी तरह से साफ नहीं किया कि अशोक तंवर इनेलो में शामिल होंगे या नहीं, लेकिन राजनीतिक गलियारों इन मुलाकात की चर्चा होना स्वाभाविक है। साथ ही दोनों नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में वह सरकार के खिलाफ मिलकर आंदोलन चला सकते हैं।

PunjabKesari, haryana

मीडिया से बात करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि अशोक तंवर के साथ प्रदेश की राजनैतिक हालातों पर चर्चा हुई। आने वाले समय में हम मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। अशोक तंवर के इनेलो में शामिल होने के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि सारी बातें आज ही नहीं बताई जा सकती।

वहीं अशोक तंवर ने भी कहा है कि अभय चौटाला के साथ उनकी शिष्टाचार की मुलाकात हुई। इनेलो में शामिल होना या न होना भविष्य की बातें हैं। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। केवल प्रदेश की राजनैतिक हालात को लेकर बातचीत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!