ईंट मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी फरार (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2019 02:12 PM

बापौली गांव में एक युवक ने बीती रात बेरहमी से पत्नी की ईंटें मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना जैसे ही मृतका के मायके वालों को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बापौली .......

बापौली (पंकेस): बापौली गांव में एक युवक ने बीती रात बेरहमी से पत्नी की ईंटें मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना जैसे ही मृतका के मायके वालों को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बापौली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

बहरामुपर गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र ज्ञानचंद ओढ ने बताया कि उसने करीब 15 वर्ष पहले बड़ी बेटी करीब 35 वर्षीय मंजू की शादी बापौली गांव के राजू पुत्र लख्मी के साथ की थी, जो कि उसकी बेटी के साथ अनेक बार मारपीट करता रहता था। वह वीरवार शाम के समय बेटी के घर पर भी गया था तो इस दौरान किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं था लेकिन रात को उसे करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि उसके दामाद राजू ने मंजू के सिर में ईंटें मारकर उसकी हत्या कर दी है।

सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और देखा कि उसकी बेटी मंजू मृत हालत में घर के आंगन में पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज कर लिया और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतका के 2 बेटे हैं, बड़ा बेटा 12 और छोटा बेटा 9 वर्ष का है। बताया जा रहा है कि हत्या का अंजाम देने वाला राजू नशे का आदि था और काम नहीं करता था। जिस कारण घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा था जिसको लेकर राजू और मंजू के बीच कहासुनी होती रहती थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!