प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने झूठे केस में पति को फसाया, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम, अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंची पत्नी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Oct, 2025 10:03 PM

wife arrested after one year in case of husband suicide

सेक्टर-5 एरिया में युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्नी व उसके दोस्त द्वारा युवक को झूठे केस में फंसा कर केस दर्ज कराया था। जिसके चलते युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली।

गुड़गांव (ब्यूरो): सेक्टर-5 एरिया में युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्नी व उसके दोस्त द्वारा युवक को झूठे केस में फंसा कर केस दर्ज कराया था। जिसके चलते युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपित महिला को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस हिरासत में रिमांड पर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 


दरअसल, 28 अक्टूबर 2024 को सेक्टर-5 थाना एरिया में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर  खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि उसके भाई सेक्टर-7 कृष्णा कॉलोनी निवासी गुलशन की शादी वर्ष-2001 में नीतू अरोड़ा उर्फ गुंजन से हुई थी। गुलशन के एक लड़का व एक लड़की है। गुलशन की चन्द्र प्रकाश से दोस्ती हो गई और वह उसके घर आने जाने लगा।  इसी दौरान नीतू व चन्द्र प्रकाश के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। नीतू अपने मायके जाने का कहकर चंद्र प्रकाश के साथ रहने लगी। गुलशन को जब इस बारे में पता चला तो 15 अक्टूबर 2024 को वह चंद्र प्रकाश के घर गया। जहां पर उसकी चंद्र प्रकाश के साथ कहासुनी हो गई। वहीं नीतू ने उसके खिलाफ एक झूठा केस न्यू कॉलोनी पुलिस थाना में दर्ज करवा दिया। जिसके चलते गुलशन काफी समय से परेशान रहने लगा।

 

 वहीं 28 अक्तूबर 2024 को नीतू अरोड़ा के वकील ने फोन पर नीतू के बच्चों के कपड़े देकर जाने को कहा। सुरेंद्र अपने भाई गुलशन के साथ दयानंद कंपलेक्स (गुरुग्राम) गया। जहां कमरे में नीतू और दोनों बच्चे थे, जबकि सुरेंद्र बाहर खड़ा हो गया। करीब 20 से 25 मिनट के बाद उसकी भतीजी कमरे से बाहर आई और बोली पापा के मुंह से झाग निकल रहे हैं। जिसके बाद गुलशन को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।


मामले में सेक्टर-5 थाना पुलिस और पालम विहार क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दयानंद कॉलोनी निवासी आरोपित नीतू अरोड़ा उर्फ गुंजन (41) दिल्ली के मंगोलपुरी से काबू कर लिया। पुलिस इस मामले में अब नीतू व चन्द्र प्रकाश सहित कुल चार आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपित महिला से पूछताछ में सामने आया कि उसके व आरोपी चंद्र प्रकाश के बीच अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसने चन्द्र प्रकाश के साथ मिलकर अपने पति (गुलशन कुमार) को झूठे केस में फंसाया और उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस हिरासत में रिमांड पर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!