बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज छोड़ने वाले लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएसपी मुकेश

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 04 Sep, 2022 08:07 PM

who emit firecracker like sound from bullet motorcycle dsp mukesh

डीएसपी मुकेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा शहर में शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कर्मचारी शहर में सादी वर्दी में गश्त करेंगी। जिससे  जहां  भी चोरी की घटनाएं अधिक होती हैं।  उन जगहों को  चिन्हित किया जाएगा।

गोहाना(सुनील): डीएसपी मुकेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा शहर में शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कर्मचारी शहर में सादी वर्दी में गश्त करेंगी। जिससे  जहां  भी चोरी की घटनाएं अधिक होती हैं।  उन जगहों को  चिन्हित किया जाएगा। उसके बाद उन प्वाइंटों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। डीएसपी  ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी काम किया जाएगा। साथ ही बुलेट  मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज छोड़ने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ये भी कहा कि अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद का सहयोग लिया जाएगा। नगर परिषद को इस संबंध में पत्र लिख लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो पुलिस शहर में वीडियोग्राफी भी करवाएगी। जो दुकानदार बार-बार अतिक्रमण करते हुए मिलेगें। उनके घर चालान भेज दिए जाएंगे।

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिला थाने को लेकर कहा कि उसे बंद नहीं किया जाएगा।  पुलिस साइबर जैसी अपराधों से लोगों को बचाने के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। शहर में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पूरी तरह से पुलिस ने कमर कस लिया है। जिससे लूट,चोरी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। जनता को यह विश्वास हो जाए की पुलिस ने उनकी सुरक्षा करने लिए हर समय तैयार है। डीएसपी ने कहा कि शहर में हर हाल में अपराध बढ़ने नहीं दिया जाएगा। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!