Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Apr, 2026 05:09 PM

हरियाणा सरकार में अपने तेज तर्रार और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाने वाले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर जमकर
चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी) : हरियाणा सरकार में अपने तेज तर्रार और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाने वाले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने एक बार फिर से कांग्रेस को जमकर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा कि जब देश में सिखों का कत्लेआम किया जा रहा था। तब राजीव गांधी ने कहा था कि जब कोई बड़ा वृक्ष गिरता है तब धरती हिलती है। कांग्रेस ने संविधान की परिधि में रहते हुए जो भी पाप किए हैं उन्हीं की वजह से आज वे 28 राज्यों में से मात्र दो या तीन मे ही रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की किताब तो दिखाती है लेकिन उसका सम्मान नही करती।
उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कहा कि उन्हें तो एक बात समझ नहीं आ रही की कि वे अपनी मर्जी से काट छांट कर रहे हैं। जबकि 9 लोगों ने हुड्डा और बीके हरिप्रसाद को दिखाकर वोट दी है। उन्होंने वोट चोरी नहीं बल्कि यह चैलेंज किया कि हम आपका नेतृत्व स्वीकार नहीं करते उन्होंने तो यह तक कहा कि उन्हें राज्यसभा में कर्मवीर के रूप में उम्मीदवार भी पसंद नहीं है ऐसे में प्रलोभन की बात कहां से आई। जबकि हुड्डा ने हजका के 6 विधायक तोड़ कर तब कौन से संविधान की रक्षा की थी। इसी प्रकार नौकरियों में भेदभाव, क्षेत्रवाद करते थे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान और महिलाओं के प्रति जिम्मेवारी का निर्वहन कर रही है लेकिन कांग्रेस ने इमरजेंसी के समय में लोगों की बोलने की आजादी ,मीडिया पर अंकुश लगाया और तमाम नेता प्रतिपक्षों को जेल में डाल दिया था। सबसे ज्यादा चुनी हुई सरकारों को कांग्रेस राज्य में हटाया गया और वहां पर गवर्नर शासन लगाए गए। उन्होंने विश्वास जताया की असम में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि यह कार्य मतदाता शुद्धिकरण के अंतर्गत आता है जो भी कांग्रेस राज में ही शुरू हुआ था। जिसमें नेहरू, इंदिरा ,राजीव और मनमोहन सिंह सहित सभी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में मतदाता सूचियां में शुद्धिकरण किया गया। हमारे कार्यकाल में तो यह पहली बार हो रहा है अगर उन लोगों ने गलत किया है तो तब क्यों किया गया।
उन्होंने कहा कि अब जो युवक युवतियां 18 वर्ष के हो गए हैं क्या उन्हें वोटर लिस्ट में जोड़ना गलत कार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विश्वास आमजन के भीतर से दिनों दिन काम होता जा रहा है जो कि देश की कितनी पार्टियों को साथ में लाने के बावजूद भीलोकसभा चुनाव 99 पर ही अटक गई। उन्होंने कहा आज हरियाणा नायब सैनी मॉडल की पंजाब आम पार्टी के विधायक भी कर रहे। जिन्होंने नायब सैनी सरकार के बाढ़ प्रबंधन कार्य की तारीफ की है। यहीं नही हरियाणा के साथ लगते पंजाब के गांव के लोग तो अब हरियाणा में शामिल होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पूरी तरह से मन बना चुके हैं कि आने वाले समय में भाजपा सत्ता में लाना है।
उन्होंने कहा कि कभी हरियाणा के लोग पंजाब की तर्ज पर वेतनमान, शिक्षा ,रोजगार और अन्य सुविधाओं की मांग करते थे। लेकिन अब पंजाब के लोग हरियाणा की तर्ज पर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। क्योंकि हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन 3200रुपए मिल रही है जबकि पंजाब में 1500 मिल रही है ।हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में 2100 रु अब तक 6 किस्ते किस्ते दी जा चुकी हैं। वहीं पंजाब में 1500 भी नहीं दिए गए।
उन्होंने नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के मंडियों मे दौरों को लेकर कहां की बहुत अच्छी बात है कि वे मंडियों में जा रहे हैं। उन्हें वहां नायब सैनी सरकार के प्रबंधन को देखना चाहिए हमारे मुख्यमंत्री और हमारे सभी विधायक और मंत्रियों को हमारे किसान की चिंता है । किसान को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी उसकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)