जब सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हित में फैसला दिया है तो बैठक के मायने नहीं, SYL मुद्दे पर भूपेंद्र हुड्डा का बयान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 Jan, 2026 07:30 PM

when the supreme court has already given its verdict in favor of haryana the me

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के सवाल पर कहा कि इस मुद्दे पर

करनाल : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के सवाल पर कहा कि इस मुद्दे पर मैंने क्या कहना है। न्याय पालिका पर विश्वास और प्रजातंत्र का स्तंभ न्याय पालिका है। सारी बातें सुनकर ही निर्णय लिया गया होगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज करनाल पहुंचे हुए थे।  

राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शिविर में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को ट्रेंनिग देने के लिए पहुंचे थे। प्रदेश के जिला अध्यक्ष बन चुके हैं। अब ब्लाकों के अध्यक्ष भी जल्द बनेंगे और कांग्रेस का संगठन और मजबूत होगा। 

SYL को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक हुई थी। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार सिर्फ लोगों को गुमराह कर रही है। हुड्डा ने कहा जब सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हित में फैसला दे दिया तो इस बैठक के मायने नहीं। उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा में भी कहा था कंटेंप्ट आफ कोर्ट डालो, लोगों को गुमराह करने वाली बात है सिर्फ, कंटेंप्ट आफ कोर्ट डालने के बाद हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाए।
 
हरियाणा में आगामी दिनों में कुछ जगहों पर नगर निगम के चुनाव होने हैं। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इन चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!