अगर हम पंजाब की रेल व रास्ता रोक दे तो क्या होगा, पानी के मुद्दे पर गब्बर के कड़े तेवर

Edited By Isha, Updated: 03 May, 2025 12:22 PM

what will happen if we block the railways and roads of punjab

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक मुद्दे पर सवाल उठाए हैं,जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को गद्दार बता दिया और कहा इन्हें हमारी सेना पर भरोसा ही नही है।

अंबाला(अमन):  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक मुद्दे पर सवाल उठाए हैं,जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को गद्दार बता दिया और कहा इन्हें हमारी सेना पर भरोसा ही नही है। इनका विश्वास ज्यादा उन बातों में है जो पाकिस्तान करता है। इन्हें उस दिन विश्वास होगा जिस दिन पाकिस्तान कहेगा हमारे परखच्चे उड़ा दिए।

 
पंजाब ने सर्वदलीय बैठक कर हरियाणा को पानी न देने का फैंसला लिया है। जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने फिर से नसीहत दे दी और कहा हम ऐसा करेंगे नही लेकिन अगर हम पंजाब की रेल व रास्ता रोक दे तो क्या होगा। हम ऐसा करने वाले नही। मगर फेडरल में ये ठीक नही पंजाब की संस्कृति प्यासे को पानी पिलाने छबील लगाने की रही है आज उन्होंने हरियाणा के लोगों के हाथ पीने के पानी का गिलास छीन लिया है। फेडरल स्ट्रक्चर में मैं मैं से काम नही चलता।

पंजाब द्वारा हरियाणा का पानी रोकने के मुद्दे पर हरियाणा द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा है वैसे किसी न किसी मुद्दे पर हम आपस मे उलझते रहते हैं लेकिन प्रदेश के मुद्दे पर सब एक है और बैठक कर हैं यह अच्छी बात है। इस पर जो भी फैंसला रहेगा उसके तहत आगे बढ़ेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!