हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, इस दिन होगी भारी बारिश! यहां जानें मौसम का हाल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Oct, 2025 08:26 AM

western disturbance will hit haryana heavy rain imd alert

हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे 7 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा और 7 अक्टूबर को अधिकांश इलाकों में बारिश होगी।

डेस्कः हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे 7 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा और 7 अक्टूबर को अधिकांश इलाकों में बारिश होगी। 8 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बदल जाएगी। पहाड़ी इलाकों से चलने वाली हवाएं मैदानी क्षेत्रों की तरफ बढ़ेंगी, जिससे लगातार तापमान में गिरावट आएगी। 

फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बादल छाने से दिन का तापमान घटेगा और रात का तापमान बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नमी में वृद्धि होगी, जिससे सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होगी। गुरुवार को सिरसा में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी वाली हवाएं उत्तर-पश्चिमी इलाकों की ओर बढ़ेंगी। इसके चलते 4 अक्टूबर की रात से हरियाणा के मौसम में बदलाव आएगा।

राज्य के अधिकतर हिस्सों में 5 से 7 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। 8 अक्टूबर दोपहर के बाद मौसम साफ हो जाएगा और हवा उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी दिशा में हो जाएगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!