Haryana Weather: हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में जमकर होगी बारिश

Edited By Isha, Updated: 15 May, 2025 07:31 AM

weather will change in haryana

हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 16 से 18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज एवं चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

हिसार: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 16 से 18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज एवं चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं आज मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप खिलेगी। 16 से 18 मई तक प्रदेश के जिन जिलों में बरसात होगी। उनमें मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा शामिल है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में मौसम साफ रहेगा।
 
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी और नूंह रहा। नूंह (एडब्ल्यूएस) और भिवानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!