त्यौहार खत्म होते ही Verka ने इस Product  के बढ़ा दिए दाम, ग्राहकों को देना होगा अब ज्यादा पैसा

Edited By Isha, Updated: 26 Oct, 2025 09:52 AM

verka hikes lassi price by 5rs

दीवाली के बाद वेरका ने लस्सी के पैकेट की कीमत में बदलाव करते हुए इसे 30 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दिया है। हालांकि, इस बार उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत पैकिंग में दी गई है। पहले जहां लस्सी 800 मिलीलीटर

डेस्क: दीवाली के बाद वेरका ने लस्सी के पैकेट की कीमत में बदलाव करते हुए इसे 30 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दिया है। हालांकि, इस बार उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत पैकिंग में दी गई है। पहले जहां लस्सी 800 मिलीलीटर की पैकिंग में मिलती थी, अब इसे 900 मिलीलीटर कर दिया गया है। नई पैकिंग पंजाब और चंडीगढ़ के बाजारों में उपलब्ध है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में यह पैकिंग 40 रुपये में बेची जाएगी। आइसक्रीम गैलन, ब्रिक और टब जैसे उत्पादों की कीमतों में 10 प्रति लीटर की कमी की गई है।

कहां-कहां दिखेगा इसका असर?
इस बदलाव का असर पंजाब और चंडीगढ़ में आम जनता पर पड़ेगा। वेरका के उत्पाद राज्य में पहले से ही व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर उपभोक्ता खर्च पर पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!