गुरुग्राम एनकाउंटर पर बवाल: रोहतक के 3 युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया 'फर्जी मुठभेड़' का आरोप!

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2026 06:10 PM

uproar over gurugram encounter family members call it a  fake encounter

गुरुग्राम में पुलिस और बदमाशो की मुठभेड़ में रोहतक के तीन युवकों की मौत हुई है,जबकि दो युवक नाबालिक है जिसमे से एक जवेलिंग थ्रो का खिलाड़ी जो गोल्ड मेडल तक ले चुका है। एनकाउंटर में मौत के बाद

रोहतक(दीपक):  गुरुग्राम में पुलिस और बदमाशो की मुठभेड़ में रोहतक के तीन युवकों की मौत हुई है,जबकि दो युवक नाबालिक है जिसमे से एक जवेलिंग थ्रो का खिलाड़ी जो गोल्ड मेडल तक ले चुका है। एनकाउंटर में मौत के बाद उनके गांवों में मातम पसरा है। गुरुग्राम पुलिस का दावा है कि व्यापारी से फिरौती मांगने वाले बदमाशों के साथ मुठभेड़ में चार आरोपियों को मार गिराया गया, जिनमें तीन रोहतक के रहने वाले थे। हालांकि मृतकों के परिजन पुलिस के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए एनकाउंटर को फर्जी बता रहे हैं। मृतकों में दो नाबालिग बताए जा रहे हैं, जबकि 17 वर्षीय आर्यन राष्ट्रीय स्तर का जेवलिन थ्रो खिलाड़ी था और गोल्ड मेडल भी जीत चुका था।


 गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई के बाद रोहतक जिले के भालौठ गांव में मातम का माहौल है। एनकाउंटर में मारे गए 17 वर्षीय आर्यन, 16 वर्षीय अंकित और नितिन रोहतक के भालौठ गांव के रहने वाले थे। परिजनों का कहना है कि अंकित कांवड़ लेने गया था, जबकि आर्यन का कुछ दिन पहले अपहरण हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि अपहरण की शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
परिवार का कहना है कि 17 वर्षीय आर्यन खेलों में शानदार भविष्य रखता था। वह राजस्थान में आयोजित जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुका था। परिजनों को उम्मीद थी कि आर्यन एक दिन देश का नाम रोशन करेगा। उसके पिता और दादा रोज सुबह-शाम उसे स्टेडियम में अभ्यास के लिए लेकर जाते थे।


 मृतकों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच के उनके बच्चों को फर्जी एनकाउंटर में मार दिया। सुबह जैसे ही पुलिस ने मौत की सूचना दी, परिवारों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घरों में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल इस मामले में एक तरफ गुरुग्राम पुलिस मुठभेड़ को वैध कार्रवाई बता रही है, वहीं दूसरी ओर परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!