अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल

Edited By Isha, Updated: 08 Jan, 2020 12:39 PM

unknown vehicle hit car crashes two killed one injured

बिलासपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण दिल्ली की ओर जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भयंकर दुर्घटना के कारण 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया..........

पटौदी (घ) : बिलासपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण दिल्ली की ओर जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भयंकर दुर्घटना के कारण 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया हैं और शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। 

जयपुर निवासी अशोक कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि जयपुर निवासी अभिषेक सनत अपने दोस्त गोपाल राम निवासी नागौर राजस्थान के साथ गुडग़ांव में अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। जब तीनों टाटा नेक्सन कार से रात 11.50 पर बिलासपुर के पास पहुंचे तो उनकी कार के आगे चल रहे अज्ञात वाहन के चालक ने अचानक अपनी गाड़ी दाईं तरफ मोड़ दी।

इसके कारण वाहन से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कार में आगे बैठे हुए अभिषेक व सनत को गंभीर चोटें आई जबकि गोपाल राम को भी चोटें लगी। तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल गुडग़ांव ले जाया गयाए लेकिन अभिषेक व सनत ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि गोपालराम का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!