बिजली संकट को लेकर आप नेता का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को बांटे गए हाथ से बने पंखे

Edited By Vivek Rai, Updated: 30 Apr, 2022 08:14 PM

unique performance of aap leader regarding power crisis

अंबाला में आम आदमी पार्टी की युवा इकाई ने बिजली कटो से परेशान होकर एक अनोखा प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के युवा इकाई ने बिजली कटों को लेकर राहगीरों को हाथ से बने पंखे बांटे। इस मौके पर आप युवा नेता अतुल महाजन ने कहा कि हरियाणा में बिजली व्यवस्था...

अंबाला(अमन): अंबाला में आम आदमी पार्टी की युवा इकाई ने बिजली कटो से परेशान होकर एक अनोखा प्रदर्शन किया। राहगीरों को हाथ से बने पंखे बांटे गए। इस मौके पर आप युवा नेता अतुल महाजन ने कहा कि हरियाणा में बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से नहीं चलाया जा रहा।

जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे आप के युवा नेता अतुल महाजन ने कहा कि दिन भर में बिजली के इतने कट है कि बिजली कब आई और कब गई यह भी पता नहीं चलता ।बिजली की कमी और कटों के कारण प्रदेश के औद्योगिक इकाइयां बंद होने की कगार पर है, दिन भर काम करने वाला आम इंसान जब रात को घर पर सोने की कोशिश करता है तो बिजली कट के कारण सो भी नहीं पाता।

ऐसे में बिजली की कमी से जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। उन्होंने कहा यदि जल्द ही बिजली कटों की समस्या का समाधान ना किया गया तो आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में इसका जमकर विरोध करेगी ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!