रिश्वतखोरी पर ACB का एक्शन; बिजली निगम के JE को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 May, 2026 08:58 PM

acb takes action against bribery electricity corporation je caught red handed t

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की सोनीपत टीम ने

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की सोनीपत टीम ने बिजली निगम के एक कनिष्ठ अभियंता (JE) को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी कनिष्ठ अभियंता की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जो एक ठेकेदार के माध्यम से रिश्वत की रकम ले रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव भटगांव निवासी रवि नामक युवक ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसके पोल्ट्री फार्म में बिजली कनेक्शन लगाने के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

एसीबी सोनीपत के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी के वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!