केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अनिल विज का जाना हालचाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Feb, 2026 07:57 PM

union minister manohar lal enquired about the health of anil vij and wished him

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज शाम उनके आवास पर

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज शाम उनके आवास पर मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगलकामना की। 

गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज जी के दोनों पांव में फ्रैक्चर की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

अनिल विज व मनोहर लाल दोनों आपस में अच्छे दोस्त हैं। मनोहर पार्ट एक व दो दोनों में विज कैबिनेट मंत्री रहे हैं। मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में अनिल विज कैबिनेट मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!