वाट्सएप कॉल कर बातों में फंसाया, युवक से ठगे थे 5 लाख रुपए...हनीट्रैप गिरोह की 2 महिलाएं व 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 23 Dec, 2025 10:47 AM

two women and two men from a honeytrap gang have been arrested

भिवानी सी.आई.ए.-2 पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह के 2 महिलाएं व 2 युवक को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. महेश कुमार ने बताया कि ये लोग गिरोह बनाकर लोगों से लाखों रुपए ठग रहे थे। गिरोह की सदस्य प्रिया नामक

भिवानी: भिवानी सी.आई.ए.-2 पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह के 2 महिलाएं व 2 युवक को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. महेश कुमार ने बताया कि ये लोग गिरोह बनाकर लोगों से लाखों रुपए ठग रहे थे। गिरोह की सदस्य प्रिया नामक लड़की ने हिसार के युवक देवेंद्र को 10 अक्तूबर को वाट्सएप कॉल कर बातों में फंसाया। प्रिया ने देवेंद्र को 25 अक्तूबर को कॉल कर भिवानी अपने घर पर बुलाया। उसने कॉल कर राहुल व संदीप नामक युवक को बुला लिया। ये दोनों प्रिया व देवेन्द्र की नग्न वीडियो बनाने लगे। देवेंद्र से 10 लाख रुपए की मांग की।

डी.एस.पी. ने बताया कि देवेंद्र ने 10 लाख देने से मना किया तो 5 लाख रुपए देने पर बनी सहमति बनी जिसके बाद 99 हजार यू.पी. आई. से ट्रांसफर करवाए और 2-2 लाख रुपए के 2 चैक ले लिए। पीड़ित देवेन्द्र ने 19 दिसम्बर को भिवानी सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर सी. आई.ए.-2 ने देवेंद्र की शिकायत पर 2 महिलाओं व 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम प्रिया, सीमा, राहुल व संदीप है। उन्होंने बताया कि ये गिरोह ऐसे ही 4-5 बार लोगों से लाखों रुपए ठग चुका है। डी.एस.पी. ने बताया कि इस गिरोह में 2-3 लोग और हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!