नूंह में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडें और गोलियां, कई लोग घायल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 20 Nov, 2025 07:53 PM

two parties clash over land dispute in nuh

तावडू क्षेत्र के गांव बिस्सर अकबरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

नूंह (अनिल मोहनिया) : तावडू क्षेत्र के गांव बिस्सर अकबरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों के साथ-साथ बंदूक से फायरिंग भी की गई। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लगी, जबकि लाठी–डंडों से मारपीट में दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हुए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 10 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज कई अस्पतालों में चल रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में राजा पुत्र रामेश्वर ने बताया कि गांव में पंचायत की एक खाली प्लॉट पर उनका परिवार करीब 40 वर्षों से कब्जे में सामान रखता आ रहा है। 18 नवंबर को उनके चचेरे भाई धर्मवीर का निधन हो गया था, और अंतिम संस्कार के लिए वे प्लॉट से लकड़ियां लेने गए थे।

मारपीट में बदला जमीनी विवाद

आरोप है कि इसी दौरान गांव के सुखबीर, रामदेव, रामकिशन उर्फ बिल्लू, सतबीर उर्फ चिन्नू, प्रवीण उर्फ काला, पवन उर्फ डुग्लू, नवीन, प्रशांत, प्रियांशु और दिपांशु सहित अन्य लोग हथियारों के साथ वहां आ पहुंचे और लकड़ियां उठाने से रोकने लगे। उनका कहना था कि प्लॉट उनका है। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया।

विवाद में कई राउंड फायर

PunjabKesari

शिकायतकर्ता के मुताबिक, मारपीट के दौरान आरोपी रामदेव ने बंदूक से उनके भतीजे रोहित पर फायर कर दिया, जिससे गोली के छर्रे उसके हाथ में लग गए। वहीं आरोपी उदल ने भी कथित तौर पर 10-12 राउंड फायर किए, जिससे परिवार ने छिपकर अपनी जान बचाई।

कई लोग गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को तावडू CHC पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए सोनू, अभिषेक, उदल, अंकित और रोहित को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!