संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो मासूम, इलाके में सनसनी(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 20 Jan, 2020 03:33 AM

सोनीपत के गांव जाटी में बनी हुई लख्मीचंद पाठशाला के 2 मासूम बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर दो टीमें गठित कर दी हैं, जिसके बाद पुलिस गहनता से मामले में...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के गांव जाटी में बनी हुई लख्मीचंद पाठशाला के 2 मासूम बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर दो टीमें गठित कर दी हैं, जिसके बाद पुलिस गहनता से मामले में जांच कर रही है।

गायब हुए बच्चों में साहिल सोनीपत के गांव में भैरू का रहने वाला है और आशु यूपी का रहने वाला है। पाठशाला में पढ़ाने वाले शास्त्री के अनुसार स्कूल में कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन वह स्कूल से दूध लेने के लिए बाहर आए थे और उसके बाद वापस नहीं गए घर वालों को भी सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस को भी शिकायत दे दी गई है, पुलिस सभी प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक बच्चों का पता नहीं चल पाया है।

शिकायत के बाद कुंडली थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई सतबीर ने बताया कि जाटी कला गांव लख्मीचंद पाठशाला में पढऩे वाले साहिल और आशु दूध लेने के लिए पाठशाला से आए थे। उसके बाद वापस नहीं गए शिकायत के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और दो टीमें गठित कर दी गई हैं, जिनमें से एक टीम सोनीपत में तो दूसरी टीम दिल्ली में छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!