मेट्रो स्टेशन के पास शव मिलने से मची सनसनी, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 May, 2026 08:16 PM

man found dead near sikanderpur metro station

सोमवार देर शाम सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोमवार देर शाम सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पहचान संभल, यूपी के मैत्रा धर्मपुर गांव निवासी 35 वर्षीय ताहिर अहमद के रूप में हुई है। युवक करीब 10 वर्षों से क्षेत्र में रहकर दिहाड़ी-मजूदरी काम करता था। वह मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर ही रहता था। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। डीएलएफ फेज-3 थाने के एएसआई रमेश ने बताया कि लोगों से पूछताछ में सामने आया कि ताहिर अहमद शराब पीने का आदी था व पिछले तीन-चार दिनों से बीमार भी चल रहा था। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृत युवक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!