Haryana: भीषण सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो कर्मचारियों की मौत, ऐसे गई दोनों की जान

Edited By Isha, Updated: 05 Aug, 2025 11:03 AM

two haryana police employees died in a horrific road accident

बीती देर शाम यूपी के बुंदेलखंड एक्सप्रैस हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो कर्मचारियों की जान चली गई। मृतकों में झज्जर शहर का रहने वाला 28 वर्षीय कॉस्टेबल अमित और झज्जर के

गुरूग्राम: बीती देर शाम यूपी के बुंदेलखंड एक्सप्रैस हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो कर्मचारियों की जान चली गई। मृतकों में झज्जर शहर का रहने वाला 28 वर्षीय कॉस्टेबल अमित और झज्जर के ही गांव तुम्बाहेड़ी का रहने वाला 45वर्षीय इंसपैक्टर संजय कुमार शामिल है। हादसे में दो अन्य पुलिस कर्मियों के भी घायल होने का समाचार है,जोकि अस्पताल में उपचाराधीन है।

बताया गया है कि मृतक दोनों पुलिस कर्मचारी गुरूग्राम स्थित हरियाणा पुलिस की क्राईम ब्रांच में तैनात थे और किसी रेड़ के सिलसिले में ही साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ यूपी कार में सवार होकर गए थे। जानकारी मिली है कि जब यह रविवार की देर शाम बुदलेखंड एक्सप्रैस हाईवे पर पहुंचे तो उसी दौरान वहां पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से इनकी कार जा टकराई।

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि जहां इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई,वहीं इसी हादसे में अमित और संजय की जान चली गई। हादसे की सूचना बीती देर रात ही मृतक दोनों पुलिस कर्मियों के परिजनों को दे दी गई। हादसे के बाद से ही मृतकों के परिवार और आस-पड़ाैस के अलावा गांव में शोक की लहर है। हर काेई इस हादसे से दुखी है और मृतकों के घर पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाने में लगा है। दोनों के परिजन अपने-अपने बच्चों के शवों के आने का इंतजार कर रहे है।

जानकारी मिली है कि मृतक दोनों पुलिस कर्मचारी विवाहित थे। मृतक कॉस्टेबल अमित की दो बेटियां है और मृतक इंसपैक्टर संजय के तीन बेटे है। संजय का बड़ा बेटा प्रमोद जहां वकालत की पढ़ाई कर रहा है वहीं दूसरा बेटा मोहित मैडिकल साईंस की पढ़ाई कर रहा है। तीसरा बेटा आयुष 9वीं कक्षा का छात्र है। बताया गया है कि मृतक अमित साल 2018 में भर्ती हुआ था और संजय साल 1998 में भर्ती होकर इंसपेक्टर के पद तक पहुंचा। अमित के पिता खजान सिंह फल बेचने के लिए रेहड़ी लगाते है और संजय के पिता सिंचाई विभाग में बतौर बेलदार कार्यरत है। हादसे के बाद से दोनों ही परिवारों पर एक तरह से दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!