अरुण जेटली के निधन पर हरियाणा में दो दिन का शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

Edited By Shivam, Updated: 24 Aug, 2019 10:43 PM

two days of mourning in haryana on the death of arun jaitley

हरियाणा सरकार ने पूर्व विदेश व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर दिवंगत आत्मा के सम्मान में प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनका आज एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में निधन हो गया। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार 24 व 25...

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने पूर्व विदेश व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर दिवंगत आत्मा के सम्मान में प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनका आज एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में निधन हो गया। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार 24 व 25 अगस्त, 2019 को प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर नियमित रूप से फहराए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और इन दोनों दिवसों में कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने 2 दिन के शोक के कारण पार्टी के 24 और 25 अगस्त को होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि रविवार, 25 अगस्त 2019 सुबह 9 बजे बहादुरगढ़ से प्रारम्भ होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!