टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, चालक की झुलसने मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Mar, 2021 10:46 AM

truck fire after collision scorching death of driver

गांव कारोली के पास मंगलवार सुबह 3 बजे एक ट्रक व ट्राले की टक्कर के बाद ट्रक में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे ट्रक चालक की झुलसने से मौत हो गई। बता दें कि गांव कारोली के पास पहले से खड़े एक ट्राले को...

नारनौल : गांव कारोली के पास मंगलवार सुबह 3 बजे एक ट्रक व ट्राले की टक्कर के बाद ट्रक में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे ट्रक चालक की झुलसने से मौत हो गई। बता दें कि गांव कारोली के पास पहले से खड़े एक ट्राले को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में अचानक आग लग गई। 

आग लगने के बाद घायल चालक ट्रक में फंस गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसे नारनौल के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही चालक को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक प्रदीप वासी गोहाना अपने वाहन में रोड़ी भरकर गोहाना जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!