बाइक सवार दम्पति को ट्रक ने मारी टक्कर, व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2019 09:39 AM

truck collided with bike driver person died during treatment

शंभू बैरियर के पास देवी नगर टोल प्लाजा के पास बाइक सवार दम्पति को ट्रक ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार व्यक्ति सड़क के बीच जा गिरा। टोल प्लाजा के साथ ही ड्यूटी पर....

अम्बाला शहर (पंकज) : शंभू बैरियर के पास देवी नगर टोल प्लाजा के पास बाइक सवार दम्पति को ट्रक ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार व्यक्ति सड़क के बीच जा गिरा। टोल प्लाजा के साथ ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। 

पुलिस को दी शिकायत में मानकियो निवासी मृतक की पत्नी नरेंद्र (25) ने बताया था कि वह सोमवार को अपने पति वीरेंद्र (29) के साथ अपनी छोटी ननद के घर उसको अहोई अष्टमी का संधारा देने के लिए गांव तेपला में गए हुए थे। मंगलवार सुबह वह बड़ी ननद के घर गांव डंगदेहरी जाने के लिए निकले। जब वह देवी नगर टोल प्लाजा के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारी, जिस कारण पति वीरेंद्र सड़क के बीच जा गिरे।

इसी दौरान ट्रक का टायर उनके शरीर के एक हिस्से से निकल गया। डाक्टर के द्वारा जांच कर प्राथमिक उपचार के दौरान की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर ट्रक डाइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!