युवक से परेशान होकर 12वीं की छात्रा ने लगाया फंदा, स्कूल बैग में मिला सुसाइड नोट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 May, 2026 08:11 AM

troubled by a young man a 12th grade student hanged herself

खोह गांव में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने युवक से परेशान होकर बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के दौरान घर पर कोई नहीं था। परिजनों के अनुसार छात्रा पढ़ाई में काफी अच्छी थी और बीते कुछ समय से एक युवक परेशान कर रहा था और शर्म के...

गुड़गांव, (ब्यूरो):  खोह गांव में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने युवक से परेशान होकर बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के दौरान घर पर कोई नहीं था। परिजनों के अनुसार छात्रा पढ़ाई में काफी अच्छी थी और बीते कुछ समय से एक युवक परेशान कर रहा था और शर्म के मारे में छात्रा ने परिजनों को नहीं बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।   

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के जिला रोहताश निवासी संतोष प्रसाद ने शिकायत में बताया कि वह राशन की दुकान चलाते है और पत्नी के निजी स्कूल में शिक्षक है। उनको बड़ा बेटा पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलता है। बुधवार दोपहर को घर पर कोई नहीं था और वह दोपहर का खाना खाने के लिए डेढ़ बजे के लगभग घर पर पहुंचे,तो देखा कि बेटी प्रिशा कुमारी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

पिता ने बताया कि बेटी की आत्महत्या के बारे में उन्होंने उसके स्कूल की दोस्त से बातचीत की। प्रिसा की दोस्त ने बताया कि उसको एक युवक लगातार परेशान कर रहा था। प्रिसा ने सुसाइड नोट भी लिखा है। उसके बाद संतोष प्रसाद ने बेटी के स्कूल बैग की जांच करने पर उनको डेढ़ पेज का सुसाइड नोट भी लिखा। नोट में 16वीं लाइन में लिखा कि युवक ने उसको परेशान किया और धमकी भी दी। ट्यूशन के दौरान भी परेशान करने की बात सामने आई। 

 

पिता संतोष प्रसाद ने बताया कि युवक के कारण ही बेटी ने आत्महत्या की है। वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी। दसवीं कक्षा में 60 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किए थे और वह अपनी कक्षा में पहले नंबर पर आती थी। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस सहयोग नहीं कर रही है और न ही कुछ बता रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!