साले की शादी में नोटों की माला को लेकर दो जीजाओं में भिड़ंत

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 06 May, 2026 08:12 PM

two brothers in law clash over a garland of currency notes at their brother in l

जिले के नहेदा गांव में एक शादी समारोह उस वक्त विवाद में बदल गया जब साले की शादी में शामिल दो जीजा आपस में भिड़ गए।

नूंह, (ब्‍यूरो): जिले के नहेदा गांव में एक शादी समारोह उस वक्त विवाद में बदल गया जब साले की शादी में शामिल दो जीजा आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, यहां तक कि पथराव भी हुआ। जानकारी के अनुसार, पप्पू कुरेशी के बेटे की बारात नहेदा गांव से पलवल जिले के एक गांव के लिए रवाना होनी थी। बारात से पहले पारंपरिक रस्म ‘सलाम’ के दौरान दूल्हे के बड़े जीजा नदीम ने उसके गले में नोटों की माला पहनाई।

 

इसी दौरान छोटे जीजा बूल्लर ने छत पर चढ़कर आतिशबाजी करते हुए नोटों की गड्डियां बरसानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि छोटे जीजा की इस हरकत को बड़े जीजा ने अपनी बेइज्जती के तौर पर लिया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। हालात यहां तक बिगड़ गए कि मौके पर पथराव भी होने लगा, जिससे शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस पूरे मामले में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी स्तर पर बातचीत कर मामले को शांत किया और बिरादरी के बीच राजीनामा कर लिया गया।

 

पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। गौरतलब है कि मेवात क्षेत्र में दूल्हे को नोटों की माला पहनाने का रिवाज काफी प्रचलित है। कई बार इस दिखावे में लोग लाखों रुपये की मालाएं किराए पर लेकर अपनी हैसियत दिखाने की कोशिश करते हैं, जो कई बार इस तरह के विवाद की वजह भी बन जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!