साढ़े 7 साल बाद खुला रतनलाल मर्डर केस का राज, पुलिस ने सुलझाया मौत का रहस्य...एक आरोपी काबू

Edited By Isha, Updated: 06 May, 2026 04:01 PM

ratanlal murder case solved after 7 5 years

गांव खुर्मपुर में वर्ष 2018 में हुई रतनलाल की हत्या का मामला करीब साढ़े सात साल बाद सुलझ गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती ): गांव खुर्मपुर में वर्ष 2018 में हुई रतनलाल की हत्या का मामला करीब साढ़े सात साल बाद सुलझ गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, रतनलाल गांव में सफाई कर्मचारी था और अकेला रहता था। 26 दिसंबर 2018 की रात वह घर में सोया था। अगले दिन सुबह उसका चचेरा भाई प्यारेलाल जब घर पहुंचा तो रतनलाल मृत मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और गले पर रस्सी के निशान मिले थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन उस समय कोई सुराग नहीं मिल पाया था। हाल ही में सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने खुर्मपुर निवासी सोमबीर को अवैध हथियार के साथ पकड़ा। उसके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने रतनलाल की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, गांव में आपसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस अन्य दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!