Edited By Isha, Updated: 06 May, 2026 02:29 PM

मिलकपुर में हुए बस हादसे को लेकर प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार बस में हुए धमाके के पीछे किसी बम या विस्फोटक वस्तु की आशंका नहीं जताई जा रही। अब रोडवेज की मैकेनिकल टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
भिवानी: मिलकपुर में हुए बस हादसे को लेकर प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार बस में हुए धमाके के पीछे किसी बम या विस्फोटक वस्तु की आशंका नहीं जताई जा रही। अब रोडवेज की मैकेनिकल टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में अचानक धमाके जैसी आवाज आई, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों की मानें तो धमाके के बाद बस 20 मीटर ही दूर गई थी और उसमें आग लग गई। आग किस वजह से लगी, यह पता नहीं लग पाया है। इस भीषण घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के प अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी आतंकी या आपराधिक साजिश के संकेत ह नहीं मिले हैं। धमाका व आग अब तकनीकी खराबी या बस के किसी पार्ट में फॉल्ट की ओर इशारा कर रही है। मैकेनिकल टीम इंजन, वायरिंग और फ्यूल सिस्टम सहित सभी पहलुओं प्र की जांच करेगी। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा