AC में हुए तेज धमाके, हिसार के 4 मंजिला होटल में भीषण आग...आसपास की बिल्डिंग खाली कराईं

Edited By Isha, Updated: 06 May, 2026 09:16 PM

massive fire engulfs 4 story hotel in hisar

हरियाणा के हिसार में रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित चार मंजिला होटल डिजायर में आग लग गई है। आग होटल के किचन से भड़की। देखते ही देखते आग होटल की चौथी मंजिल तक पहुंच गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आग

हिसार: हरियाणा के हिसार में रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित चार मंजिला होटल डिजायर में आग लग गई है। आग होटल के किचन से भड़की। देखते ही देखते आग होटल की चौथी मंजिल तक पहुंच गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

PunjabKesari
आग इतनी तेज थी कि होटल में लगे एसी फटने लगे। वहां मौजूद होटल स्टाफ ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा होटल की पार्किंग में खड़े वाहन आग की चपेट में आ गए। इसके बाद लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों को हटाया।

PunjabKesari
आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। होटल से सटी बिल्डिंग्स को भी एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया था। इस दौरान होटल से सटी बिल्डिंग में एक युवती भी फंस गई, जिसे स्थानीय लोगों ने सड़क पर कंबल लगाकर दूसरी मंजिल से जंप करवाकर बचाया।

PunjabKesari
इसी दौरान बिल्डिंग से गिरी ईंट महिला के सिर में लग गई। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 5 किमी दूर से धुएं का गुबार देखा गया। करीब दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिस होटल डिजायर में यह आग लगी, वह पॉश एरिया रेड स्क्वेयर मार्केट है।
PunjabKesari
 

यहां कई कंपनियों के शोरूम, होटल और कॉमर्शियल बिल्डिंग है। होटल डिजायर हिसार के रामपुर के रहने वाले शुभम शर्मा का है, जिसमें 15 कमरे हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे होटल के कीचन में शॉर्ट सर्किट से यह आग भड़की। उस वक्त वहां मौजूद 5 कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने शोर मचाते हुए भाग कर जान बचाई।

 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!