Edited By Isha, Updated: 06 May, 2026 01:41 PM

सूरजकुंड मेले में सात फरवरी को सुनामी झूला टूटने से हुए हादसे की जांच कर रही एसआईटी ने झूले के मालिक शुभम गुप्ता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ निवासी शुभम गुप्ता इस मामले में पकड़ा ग
फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में सात फरवरी को सुनामी झूला टूटने से हुए हादसे की जांच कर रही एसआईटी ने झूले के मालिक शुभम गुप्ता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ निवासी शुभम गुप्ता इस मामले में पकड़ा गया चौथा आरोपी है, इससे पहले झूला एजेंसी के मालिक मोहम्मद शाकिर, मैनेजर नितेश और ऑपरेटर अदनान को भी पकड़ा जा चुका है।
हादसे में पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौत हो गई थी, जबकि 12 अन्य लोग घायल हुए थे। सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी। शुभम गुप्ता को जांच में शामिल होने के लिए कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हो रहा था। शुभम ने खतौली निवासी रहीस
खान से 40 लाख रुपये में यह झूला बनवाया था और वह इसे किराये पर देने का काम करता है। पर्यटन विभाग से टेंडर हासिल करने वाले मोहम्मद शाकिर ने शुभम के मैनेजर नितेश के माध्यम से यह झूला मेले में लगवाया था। इनके बीच टिकट बिक्री से होने वाली आय को 60 और 40% के अनुपात में बांटने का समझौता हुआ था।
एसआईटी जांच में यह तथ्य प्रमुखता से उभरा कि झूला बिना किसी निर्माण प्रमाण पत्र, फिटनेस जांच या अनापत्ति प्रमाण पत्र के ही मेले में लगा दिया था। पुलिस इस मामले में पहले ही अदालत में आरोप पत्र पेश कर चुकी है और अब शुभम से पूछताछ के बाद पूरक आरोप पत्र दाखिल होगा।