कैथल: हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फौजी की बढ़ीं मुश्किलें, फिल्म प्रमोशन में बेटी संग पिस्टल लहराने पर दोनों हथियार जब्त

Edited By Isha, Updated: 15 Sep, 2026 09:14 PM

trouble mounts for haryanvi singer karmveer fauji

गन कल्चर को लेकर जहां हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस सख्त नजर आ रही है तो उसी कड़ी में कैथल में भी हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फ़ौजी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. सोमवार को एक हरियाणवी

कैथल(जयपाल): गन कल्चर को लेकर जहां हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस सख्त नजर आ रही है तो उसी कड़ी में कैथल में भी हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फ़ौजी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. सोमवार को एक हरियाणवी फ़िल्म के प्रमोशन कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया था जिसमें कर्मवीर और उनकी बेटी रिवॉल्वर टांगे हुए नजर आ रहे हैं लेकिन यहाँ आपत्तिजनक बात ये है की जिसका लाइसेंस है गन वही इस्तेमाल कर सकता है और यहाँ उनकी बेटी भी फ़िल्म प्रमोशन कार्यक्रम में गन के साथ सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है. सोशल मीडिया pr वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने सख्त एक्शन लेते हुए दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं और लाइसेंस कैंसिल करने के लिए कैंथल की उपायुक्त को पत्र लिख दिया ग्या है. 

बेटी के रिवॉल्वर टांगने को लेकर कर्मवीर फौजी से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, “लाइसेंस मेरा है। बेटी मेरे साथ है। मेरी बेटी है तो उसने अपनी जेब में डाल लिया। वह मेरे पास ही खड़ी है। मैं वाइस चेयरमैन हूं। गाने भी गाता हूं। मैं अपनी बंदूक लेकर घूम रहा हूं।”

इससे पहले भी फ़ौजी कर्मवीर गन को लेकर विवादों में आ चुके है क्योंकि एक बार जिला परिषद की मीटिंग में वो गन लेकर पहुँच गए थे जबकि मीटिंग में उनको जाने की अनुमति नहीं थी. वो खुद वाईस चैयरमेन नहीं है बल्कि उनकी पत्नी है. मीटिंग हंगाम्मेदार होती है ऐसे में कुछ भी हो सकता था. 

DSP क्राइम सुशील प्रकाश ने कहा की ऐसा एक मामला सामने आया था हरियाणवी सिंगर का लाइसेंस रद्द करने के लिए उपायुक्त महोदया को लिख दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!