पराली से भरी ट्राली पलटी, आसपास के दुकानदारों ने भागकर बचाई जान

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Oct, 2020 10:06 AM

trolley filled with stroller overturned shopkeepers nearby saved lives

कलायत के अति व्यस्त रोड कैंची चौक से मंटोर रोड पर सड़क पर बने गड्ढों के कारण पराली से भरी ट्राली पलट गई। ट्राली पलटने से आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई ट्राली की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा होते-होते टल गया...

कलायत (कुलदीप) : कलायत के अति व्यस्त रोड कैंची चौक से मंटोर रोड पर सड़क पर बने गड्ढों के कारण पराली से भरी ट्राली पलट गई। ट्राली पलटने से आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई ट्राली की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

मटौर रोड़ पर मौजूद दुकानदार प्रमोद कांसल, सतीश सिंगला, सुरेश कुमार, भूषण, काला राम, गोगा, कृष्ण, प्रवीण, रोहतास आदि ने बताया कि लंबे समय से मटौर रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिसके कारण अक्सर सामान से भरे साधनों को निकलने में भी परेशानी होती है। कई बार गड्ढों के कारण वाहनों का संतुलन बिगडऩे पर वाहन क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं और कई लोगों को चोटें भी आई हैं। लोक निर्माण विभाग के जे.ई. संजीव कुमार ने कहा कि मटौर रोड पर बने गड्ढों बारे उनके पास कोई सूचना नहीं है अगर सड़क पर गड्ढे बने हुए तो उन्हें जल्द ही भरवा दिया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!