गुड़गांव के कोरोना के 85 केस हुए, 50 को किया होम आइसोलेट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Jun, 2025 06:04 PM

total 85 case of corona reported in gurgaon till date

जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज स्वास्थ्य विभाग में 9 कोविड के नए केस रिपोर्ट होने के बाद अब तक जिले में कुल 85 केस सामने आ चुके हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज स्वास्थ्य विभाग में 9 कोविड के नए केस रिपोर्ट होने के बाद अब तक जिले में कुल 85 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 50 सक्रिय केस हैं जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, 35 कोविड मरीज ठीक हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड की जांच भी बढ़ा दी है। आज स्वास्थ्य विभाग ने 331 मरीजों की कोविड जांच की है। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो आज आई रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर-37 के रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-49 के 23 वर्षीय युवक, सेक्टर- 46 के 80 वर्षीय बुजुर्ग, न्यू पालम विहार के 53 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-47 की 78 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-43 के 46 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-52 की 21 वर्षीय युवती, सोहना रोड की 50 वर्षीय महिला व सेक्टर- 48 के 27 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से किसी की भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इन्हें इलाज के लिए होम आइसोलेट किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!