कलेक्शन मैनेजर को लूटने वाले 5-5 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Jun, 2026 06:41 PM

three rewarded criminals arrested in case of loot with collection manager

एक कंपनी के कलेक्शन मैनेजर से 25 लाख रुपए की लूट करने के मामले में अपराध शाखा की टीम ने तीन आरोपियों को काबू सीडी इंटनरेशनल स्कूल के पास से काबू कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो):  एक कंपनी के कलेक्शन मैनेजर से 25 लाख रुपए की लूट करने के मामले में अपराध शाखा की टीम ने तीन आरोपियों को काबू सीडी इंटनरेशनल स्कूल के पास से काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान आकिब खान उर्फ सानू निवासी जसवंत नगर इटावा (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी पटौदी चौक, गुरुग्राम, हरी नागर उर्फ पवन निवासी गांव कुथोंडा जिला जालौन (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी रेलवे कॉलोनी बसई, गुरुग्राम व संजय अनुरागी उर्फ संजू निवासी गांव बारी छतरपुर (मध्य-प्रदेश) हाल निवासी कादीपुर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी संजय व हरी नागर वर्ष 2024 में दिल्ली में इसी प्रकार से 65 लाख रुपए की डकैती की वारदात को अंजाम देने में शामिल थे जिस संबंध में उपरोक्त आरोपी जेल भी जा चुके हैं। आरोपियों को पहले से ही ज्ञात था फाइनेक कंपनी द्वारा इसी प्रकार से रुपए कलेक्शन किया जाता है। इसके बाद आरोपियों ने रैकी की और उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था। 

 

आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी आकिब खान पर चोरी करने, शस्त्र अधिनियम के तहत 4 केस गुरुग्राम में दर्ज हैं, आरोपी हरी नागर पर चोरी करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 6 केस गुरुग्राम में तथा आरोपी संजय अनुरागी पर शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक केस दिल्ली में दर्ज है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग हुई 1 बाइक, 1 पिस्टल व 6 लाख 52 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। वारदात की योजना में शामिल एक आरोपी पुष्पेंद्र अनुरागी को पहले ही 4 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है जिसके कब्जे से 4 लाख रुपये व एक मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1 लाख रुपए) बरामद किया गया था। 

 

आपको बता दें कि 29 अप्रैल को फिनटेक कंपनी की पदाधिकारी ने शिकायत देकर कहा था कि उनके कलेक्शन मैनेजर से पार्क हॉस्पिटल सैक्टर-47 के पास बाइक पर आए तीन व्यक्तियों द्वारा हथियार के बल पर लगभग 25 लाख रुपए लूट कर लिए थे। मामले में शिकायत मिलते ही सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच अपराध शाखा सेक्टर-31 को सौंपी गई। जांच के दौरान अपराध शाखा ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!