पानीपत में स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार 3 लोगों की मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By Harman, Updated: 11 Jun, 2026 10:53 AM

three people on a scooter killed in collision with a scorpio in panipat

पानीपत के  डिकाडला गांव से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार तीन लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। वहीं हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के डिकाडला गांव से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार तीन लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। वहीं हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीनों की हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने रात को ही स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को करीब नौ बजे बजे विनोद अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में आट्टा रोड पर उनकी मुलाकात नरेंद्र और अनीप के साथ हुई। जिसके बाद तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वहीं हादसे के बाद मौके से स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया।

हादसे में नरेंद्र और अनीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। परिजनों ने का कहना है कि यह हादसा नहीं है। साजिश के तहत तीनों की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में गहनता से जांच करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!