पुलिस को मिली कामयाबी: अगवा की गई तीनों बच्चियां ढूंढ निकाली, आरोपी महिला गिरफ्तार

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Nov, 2020 02:53 PM

three girls abducted in panchkula found

पंचकूला में पुलिस ने तीन बच्चियों का अपहरण करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से तीनों मासूम बच्चियों को भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कुछ दिन पहले बच्चियों का अपहरण करते हुए का सीसीटीवी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने...

पंचकूला (उमंग): पंचकूला में पुलिस ने तीन बच्चियों का अपहरण करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से तीनों मासूम बच्चियों को भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कुछ दिन पहले बच्चियों का अपहरण करते हुए का सीसीटीवी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला का वीडियो और फोटो वायरल किया था साथ ही जानकारी देने पर इनाम भी घोषित किया गया था।

PunjabKesari, haryana

आरोपी महिला ने इन बच्चियों को सेक्टर-6 के एक पार्क से अपहरण किया था, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस की कोशिश रंग लाई और तीनों बच्चियों को सही सलामत नाडा साहिब के पास से बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान प्रीती के रूप में की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!